डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के वहलना मंडल में शनिवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें संगठन की मजबूती,आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री एवं नव नियुक्त मंडल प्रभारी संजय गर्ग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने की।बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजकों,मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस दौरान संगठन विस्तार,जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की गई।मुख्य अतिथि संजय गर्ग ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया के कार्यालय पर भाजपा जिला मंत्री सुंदर वाल्मीकि द्वारा बाबा साहब डा० भीमराव आंबेडकर का चित्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी सचिन करानिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *