हरिद्वार। राज्य के खेलमंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रोशनाबाद में हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 14टीम हिस्सा ले रही है। इस मौके पर खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से विकसित हुई है और अब खेल व खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ चुका है। खेलमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पदक जीतने पर अधिकतम नगद इनाम राशि,सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब देने की व्यवस्था पहले ही कर चुकी है।उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि 2036 का ओलंपिक,जो संभव तक भारत में आयोजित होगा,उसके लिए खुद को अभी से तैयार करे।इस अवसर पर उत्तराखंड के परंपरागत खेल पिट्ठू के भी एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया।इस दौरान विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, भाजपा नेता विशाल गर्ग,मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल,सीडीओ ललित नारायण मिश्रा,जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग आदि उपस्थित रहे।वही दूसरी ओर खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद खेल परिसर में स्थित मल्टीपरपज योगस्थली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को हेमलता कोहली मेमोरियल उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस चौंपियनशिप का भी उद्घाटन किया।उन्होंने खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उठाने के लिए कहा।
