पूर्व विधायक नरेश सैनी एवं उत्तराखंड राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन
बेहट तहसील के ग्राम मुजफ्फराबाद मे कलसिया रोड पर पुलिया के पास एम. एस इंटरप्राइजस इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन पूर्व विधायक नरेश सैनी एवं उत्तराखंड राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी कंपनी के मैनेजर विनय देव सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है उन्होंने शोरूम संचालक भानु प्रताप सिंह सैनी, महावीर सिंह एवं शेर सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। और कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है और देश को प्रदूषण मुक्त एवं किफायती साधनों की ओर बढ़ना होगा। वहीं भानु प्रताप सिंह सैनी ने बताया कि उनके शोरूम पर कम दामों में इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध है तथा आसान फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है इसके अलावा ई-रिक्शा एवं संबंधित पार्ट्स भी उचित दामों पर उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर शेर सिंह एवं भानु प्रताप सिंह सैनी ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक बार एम, एस इंटरप्राइजस पर आकर सेवा का अवसर अवश्य दें। इस मौके पर कंवरपाल सिंह सैनी प्रधान सलेमपुर रुड़की, साहब सिंह सैनी, सचिन सैनी, सुरेंद्र सैनी, राशिद भाई, कासिम भाई, सरदार अहमद, राम रतन सैनी, केहर सिंह सैनी, वरदान सैनी, सोनाक्षी सैनी, मोहन सैनी, प्रशांत कुमार सैनी, कुलदीप सैनी, वेदपाल सैनी, कान्हा सिंह सैनी, सोहनलाल सैनी, तेलुगू राम सैनी, बच्चन सिंह पाल सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग और पत्रकार गण उपस्थित रहे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *