हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी के संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देशों के क्रम में नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेत्तृव मे पुलिस टीमों ने अपर रोड,औद्योगिक क्षेत्र,इन्द्राबस्ती,निर्मला छावनी,रोडीबेलवाला,खडखडी,हरकी पैडी क्षेत्र में घरेलू किरायेदारों,घरेलू नौकर,फड़,फेरी व अन्य संस्थानो में कार्य कर रहे मजदूरो के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 9मकान मालिकों पर 83पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 90हजार रूपए का कोर्ट चालान किया गया।साथ ही 18 व्यक्तियों का 81पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 4500रूपए जुर्माना वसूल करने के साथ 107किराएदारों का सत्यापन किया गया।पुलिस टीम में एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई संजीत कंडारी,एसआई नवीन नेगी,एडिशनल एसआई दीपक ध्यानी,एडिशनल एसआई संदीप वर्मा, कांस्टेबल रमेश चौहान,प्रदीप रावत,शिवानन्द शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *