हरिद्वार। शहर के विभिन्न हिस्सो में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निर्देश दिए गए कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 09 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज01 में इंद्रा एनक्लेव टाइल्स रोड कुल 28मीटर तथा पैकेज 02के अंतर्गत लोक सेवा आयोग सीसी रोड 56मीटर,मोहन इनक्लेव सीसी रोड 52मीटर,गणपति धाम फेस 3 सीसी रोड 40मीटर,गणपति धाम फेस 3 (पेवर ब्लॉक) 25 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 173 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
रविवार को 7345यात्रियों ने कराया पंजीकरण
हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में रविवार को चारधाम यात्रा के लिए 7345 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। जारी सूचना के अनुसार रविवार को यमनोत्री धाम के लिए-1570,गंगोत्री धाम के लिए-1571,केदारनाथ धाम के लिए-2159, तथा बद्रीनाथ धाम के लिए-2045 कुल-7345 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया।ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 98हजार 8सौ 82यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *