हरिद्वार। शनिवार को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा समस्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों एवं नियुक्त पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स को ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में स्नान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु विस्तृत रुप से ब्रीफ किया गया। इस दौरान स्नान पर्व के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए एसपी सिटी अभय सिंह स्नान के सकुशल संचालन,भीड़ प्रबंधन,श्रद्धालुओं की निकासी आदि को लेकर तैयार की गई योजना की जानकारी ब्रीफिंग में उपस्थित फोर्स के साथ साझा की।तत्पश्चात एसपी ट्रैफिक/क्राईम निशा यादव द्वारा भीड़ के मुताबिक तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान को एक्टिवेट करने पर जोर दिया।महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श करते हुए नवनीत सिंह द्वारा सभी जोनल ऑफिसर्स को आज सायं तक अपने-अपने जोन सेक्टरों का व्यक्तिगत रुप से भ्रमण करते हुए रह गई कमियां दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने व उक्त कमियों को आज ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।अधीनस्थ कर्मियों को मेले के दौरान क्या करना है, क्या नहीं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *