हरिद्वार। नेशनल एससी/एसटी हब एवं डीआईसीसीआई द्वारा बहादराबाद हाईवे स्थित होटल में वेंडर डेवलपमेंट एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें केन्द्र सार्वजनिक उपक्रमों,वित्तीय संस्थानों और सरकारी विभागों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि एवं विशिष्ट अतिथि मेयर किरन जैसल ने कहा कि नेशनल एससी/एसटी हब के द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का यह कार्यक्रम अवश्य ही लोगों के लिए हितकारी साबित होगा।उन्हांेने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर लोगों को रोजगार की ओर अग्रसर कर रही है जिससे देश-प्रदेश मजबूत होगा ।सरकार योजनाओं का लाभ जागरूकता से लिया जा सकता है।विशेष अतिथि विनोद आर्य ने भी अपने विचार रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।मुख्य वक्ता नेशनल एससी/एसटी हब के इंचार्ज रवि ओरान एवं उत्तर भारत अध्यक्ष कुंवर शशांक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में समावेशी उद्यमिता और नीतिगत सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकारी की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार लगातार किया जा रहा है जिससे एसबीआई,पीएनबी एवं एससी/एसटी उद्यमियों के लिए वित्तीय योजनाओं एवं ऋण सुविधाओं पर मार्गदर्शन साझा किया।कार्यक्रम के दौरान प्रश्नों एवं नेटवर्किंग के साथ बैंकों एवं अधिकारियों से संवाद की जानकारियां भी प्रदान की गयी।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि एससी/एसटी उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए प्रयास लगातार किया जा रहे है, सहयोग से ही अनेकों समस्याओं का निदान होता है।राजेन्द्र श्रमिक ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से उद्यमिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता तो पैदा करेगा साथ ही लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी मिलेगी।सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को अवश्य मिलना चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र श्रमिक,भंवर सिंह,भान पाल सिंह,संजीव बाल्मीकि,गुरूचरण सिंह,अनिल,आनन्द, पंकज,वीरेन्द्र श्रमिक,नितिन तेश्वर,लक्ष्य कुमार,सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
