अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत
सहारनपुर (देवबंद)। इस्लामिया डिग्री कॉलेज के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर ने कॉलेज को *M.A. (अंग्रेजी, उर्दू और राजनीति विज्ञान)* के साथ-साथ BA स्नातक स्तर पर *इतिहास और शिक्षा शास्त्र* जैसे महत्वपूर्ण विषयों की मान्यता दे दी है।
इस उपलब्धि से अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें अब अपने ही शहर में न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इन कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया मई माह से शुरू* कर दी जाएगी। इस फैसले के बाद से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह है और उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।
