अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

सहारनपुर। आगामी पर्वों और महत्वपूर्ण दिवसों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया।
डीआईजी ने बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती, बड़ा मंगल और अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए।
सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मॉनिटरिंग सेल सक्रिय रहकर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे। भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पैदल गश्त बढ़ाई जाए और जनता के बीच सुरक्षा का अहसास कायम रखते हुए सभी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराया जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *