डा० एम ए तोमल
मुजफ्फरनगर/जानसठ। तहसील जानसठ में नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में रश्मि लांम्भा ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।उनके पदभार संभालते ही तहसील परिसर में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता एवं नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नए एसडीएम के प्रति उत्साह व्यक्त किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम रश्मि लांम्भा ने स्पष्ट किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता,निष्पक्षता और तत्परता के साथ कार्य करेंगी।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने सख्त तेवर अपनाते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी जिससे सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।नवागत एसडीएम के इस सख्त रुख से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *