देहरादून। उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय में आयोग को प्राप्त विभिन्न शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग द्वारा सतबीर सिंह,बाजपुर,उधमसिंहनगर, श्रीमती संतोष देवी,बिजनौर,उत्तर प्रदेश,चेतन, उधमसिंहनगर,कुलदीप सिंह,चमोली,ईशम सिंह,मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश कुल 06शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई।सुनवाई में आयोग द्वारा शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना गया।सतबीर सिंह,बाजपुर,उधमसिंहनगर के धोखाधड़ी संबंधी शिकायती पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,उधम सिंह नगर की ओर से प्रतिनिधि के रूप में मुकेश चन्द्र,अपर उप निरीक्षक,केलाखेड़ा ने विभाग की ओर से उपस्थित ने विभाग का पक्ष रखा गया,जिससे अध्यक्ष संतुष्ट नहीं हुए,प्रकरण के संबंध में अध्यक्ष द्वारा विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी ,बाजपुर से वार्ता कर कड़े निर्देश दिए गए कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर 15दिवस के भीतर वस्तु स्थिति से आयोग को अवगत कराएं।श्रीमती संतोष देवी,बिजनौर,उ.प्रके अवशेष देयकों संबंधी शिकायती प्रकरण पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधमसिंहनगर की ओर से प्रतिनिधि गिरीश चन्द्र आर्य,वित्त अधिकारी,तथा शिकायतकर्ता उपस्थित हुए।आयोग द्वारा दोनों पक्षों को सुना गया।दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात् विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रार्थी को वर्तमान तक कौन-कौन से देयक दिए गए हैं,के संबंध में तालिका में सूचना आयोग को उपलब्ध कराएं।मनवीर सिंह एवं ईशम सिंह के मृतक आश्रित नियुक्ति संबंधी शिकायती प्रकरण पर मुख्य शिक्षा अधिकारी,उधमसिंहनगर के सुनवाई में उपस्थित न होने पर अध्यक्ष द्वारा रोष व्यक्त किया गया।सुनवाई में अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि इतनी लम्बी अवधि के बाद भी विभाग द्वारा प्रकरण का निराकरण करने में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही प्रतीत होती है,जो कि खेद का विषय है तथा अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के साथ घोर अन्याय है।सुनवाई में अध्यक्ष ने विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रार्थी के प्रकरण पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर आयोग को अवगत कराएं।कुलदीप जनपद चमोली के अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र संबंधी शिकायती प्रकरण पर तहसील दार,नारायणबगड़ को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल प्रार्थी का जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार जारी कर यथास्थिति से आयोग को अवगत कराएं।चेतन जनपद उधमसिंहनगर के मारपीट संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,उधमसिंहनगर द्वारा आयोग को अवगत कराया गया कि वर्तमान में दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है,प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिए गए।सुनवाई में आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल,सचिव गोरधन सिंह,सदस्य महेन्द्र कुमार वर्मा,विनोद नाथ,सतीश पाल,मोहब्बत सिंह नेगी,सज्जाद अहमद,प्रहलाद चौधरी,डा.जैड.ए.अंसारी,उमेद चन्द्र रमोला,श्रीमती रूचि गिरी शर्मा,तथा कार्मिक गोपाल,श्रीमती विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।
