नैनीताल/रामनगर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पांच दिवसीय जनपद भ्रमण पर रामनगर पहुचे। लोस अध्यक्ष 27 अप्रैल से 1मई, 2026 तक पांच दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सोमवार को रामनगर पहुंचने पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टीसी,कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने उनका स्वागत किया। अध्यक्ष का स्वागत उत्तराखंडी परंपरा और स्थानीय संस्कृति के साथ किया गया।कुमाऊंनी टोपी,शॉल और पारंपरिक तरीके से अतिथि सत्कार किया गया।लोकसभा अध्यक्ष 27 और 28 अप्रैल को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 29अप्रैल (बुधवार) को लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 10ः00बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान,रामनगर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12ः00बजे नैनी रिट्रीट नैनीताल पहुंचेंगे जहां अल्प विश्राम करेंगे।तत्पश्चात नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 12ः30बजे से एटीआई,नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे, एटीआई से नैनी रिट्रीट के लिए प्रस्थान करेंगे।अपराह्न 3ः45बजे नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 4ः00बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे।सायं 6ः00 नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट,नैनीताल में करेंगे।श्री बिड़ला 30अप्रैल,(गुरुवार)को पूर्वाह्न 10ः00बजे नीमकरौरी बाबा,श्रीकैंचीधाम के दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे और नैनीताल का स्थानीय भ्रमण कर रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे। 1 मई,(शुक्रवार) लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 9ः30 बजे (सड़क मार्ग से) नैनीताल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
