हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध होने तथा किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो,के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि खाद्य विभाग होटलों,ढाबों,रेसोरेंटों,थोक विक्रेताओ, वितरकों आदि खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान चलाकर खाद्य एवं पेय सामग्री के नमूने जाँच हेतु लिए गये।उन्होंने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द टम्टा ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के रेस्टोरेंटों एवं वितरकों तथा डेयरी आदि का निरीक्षण कर शीतल पेय पदार्थी फैंटा का एक नमूना ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित वितरक से लिया। आर्यनगर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट से संदेह के आधार पर खुली हल्दी पाउडर का एक नमूना लिया,ज्वालापुर स्थित एक डेयरी से दूध का नमूना जाँच के लिए प्रयोगशाला को प्रेषित किया,औचक निरीक्षण अभियान के तहत लगभग-06रेस्टोरेंटों 03ढाबों, 02वितरकों एवं 01डेयरी का निरीक्षण किया गया।रेस्टोरेंटों एवं होटलों पर खाद्य अनुज्ञप्ति के साथ ही फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड की भी अनिबार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने रुड़की ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से शहद के 02नमूने लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया।चारधाम यात्रा के दृष्टिगत होटलों,ढाबों,रेस्टोरेंटरों में खाद्य सुरक्षा के मानकों की जानकारी प्रदान करने हेतु अलकनंदा होटल में खाद्य व्यवसाईयों की एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।उक्त कार्यशाला में होटल,ढाबा एवं रेस्टोरेंटों से 25 लोग मौजूद रहे,जिनको विभाग द्वारा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी उपलब्ध करवाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *