सहारनपुर। भारत रत्न बाबा साहेब की 135 वी जयंती के उपलक्ष में आज विचार गोष्ठी, भाषण एवं निबंध लेखन का आयोजन किया गया।
जेवी जैन कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग सेल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम एलएलबी के छात्र ईशु सम्राट ने बाबा साहेब के जीवन एवं कार्यों के विषय में अपना विचार रखा। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो.राकेश चंद्रा ने बाबा साहब के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह दलितों के ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए लोकप्रिय थे। जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती निधि राणा ने बाबा साहब के योगदान और उनके महत्व को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डॉक्टर नीलू राणा ने कहा कि बाबा साहब ने अपना सारा जीवन शिक्षा पर न्योछावर कर दिया। उन्होंने दलितों और पिछड़ों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया। आर्याव्रत ने बाबा साहब के व्यक्तिगत जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर ममता सिंघल ने बाबा साहब के संघर्षों और कार्यों की सराहना की और सर्व समाज का महान पुरुष बताया तथा बाबा साहब के तीन संकल्प शिक्षित बनो,संगठित रहो व संघर्ष करो का संकल्प सभी छात्र-छात्राओं से कराया। कार्यक्रम में प्रोफेसर शशि नौटियाल, डॉक्टर सुषमा, श्रीमती वर्षा यादव, सुनील कुमार, बृजपाल, नारायण शर्मा, राजवीर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह ,राजकुमार ,प्रवीण कुमार, ऋषि पाल समेत 60 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
