अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

सहारनपुर। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय के पेशी, गोपनीय तथा प्रधान लिपिक शाखा का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे सभी अभिलेखों, पत्रावलियों, रजिस्टरों एवं वर्तमान कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के संधारण, अद्यतन स्थिति और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समस्त अभिलेख पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित, अद्यतन और व्यवस्थित रखे जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ पूरे किए जाएं।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन अनुशासन, दक्षता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही जनसंबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने साफ चेतावनी दी कि कार्यालयीन कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को प्रेरित किया कि वे अपने कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और तेजी बनाए रखें ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *