डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह के द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से उजाले की ओर के तहत थाना मीरापुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 58 किलो अवैध गांजा बरामद कर तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी मे प्रयोग की जा रही दो कारें (आल्टो व सेंट्रो) भी कब्जे में ली हैं।बरामद नशीले पदार्थ की बाजारी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है।एसपी देहात ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि थाना मीरापुर पुलिस,एंटी रोमियो टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात सम्भलहेड़ा नहर पुल पर चेकिंग के दौरान दो कारों को रोककर तलाशी ली।तलाशी में दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार तस्करों में लोकेन्द्र निवासी मन्दवाड़ा थाना बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर),इनाम निवासी पानीपत (हरियाणा) और तेजपाल निवासी नूरवाला (पानीपत) शामिल हैं।पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तीनों उड़ीसा से 3500 रुपये किलो में गांजा खरीदकर हरियाणा,पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 10 से 15 हजार रुपये किलो के दाम पर सप्लाई करते थे।इस अवैध कारोबार से ये मोटा मुनाफा कमाते थे।मुख्य आरोपी लोकेन्द्र पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।अभियुक्त लोकेंद्र के भाई योगेंद्र को भी थाना मीरापुर पुलिस गांजा तस्करी में पूर्व में जेल भेज चुकी है।अभियुक्तों से एक आल्टो कार (UP16AC0133) एवं एक सेंट्रो कार (CG15CR4775)बरामद की गई जिनके अंदर अभियुक्त गांजा छुपा कर लाते थे अभियुक्त कारो की लाइट आदि में गांजा छुपा कर रखे थे ।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मीरापुर ओमप्रकाश सिंह,निरीक्षक राजीव कुमार (सर्विलांस सेल),उपनिरीक्षक योगेश तेवतिया,आनन्द कुमार,मोहित कुमार,महिला उपनिरीक्षक ममता,महिला कांस्टेबल मधु,हैड कांस्टेबल मनोज कुमार,आरक्षी एशवीर सिंह,कांस्टेबल सचिन कुमार,हैड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार थाना मीरापुर एवं हैड कांस्टेबल विकास और नितिन सर्विलांस सेल मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *