हरिद्वार। अंबेडकर जंयती के अवसर पर कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार की देर शाम टिबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल हुए और बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय,समानता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती से खड़ी है और कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि डा.अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान देश की एकता और अखंडता की गारंटी है, जिसकी रक्षा करना आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब पूरी मानवता के पथ प्रदर्शक थे,कांग्रेस उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।संजय पालीवाल और वीरेंद्र रावत ने कहा कि हम सबको संकल्प लेकर बाबा साहेब के मिशन को जन-जन तक पहुंचाना होगा।इस अवसर पर रविश भटीजा, तीरथ पाल रवि,बालेश्वर सिंह, अशोक शर्मा,मदन लाल,संतोष चौहान,राव आफाक,फुरकान अली,जगत सिंह रावत,गोपाल दत्त जोशी,सतेंद्र प्रधान,पूनम भगत,सुनील अरोड़ा,तेज प्रकाश साहू,ओपी चौहान,सुंदर मनवाल,दीपक कपूर, राजीव चौधरी, सौरव सैनी, लता जोशी, अंजू मिश्रा,गार्गी राय,उत्कर्ष वालिया,विक्रम शाह, उपेंद्र, जेपी शर्मा,मनोज जाटव,महेश प्रताप राणा,राजबीर चौहान,दीपक टंडन,सोम त्यागी, मनोज सैनी,आशु श्रीवास्तव,विमला पाण्डेय,कैलाश भट्ट,दिव्यांश अग्रवाल,दिनेश पुंडीर, नितिन तेश्वर, शुभम जोशी,अनुज माहेश्वरी,करण सिंह राणा,विमल शर्मा,ऋषभ गिरी,अश्वनी कौशिक,यश शर्मा, दिनेश वालिया,हरजीत सिंह,मनोज धनगर,सुनील सिंह,तेलु राम,नलिनी दीक्षित,उदय सिंह, मकबूल कुरैशी,विमल चौधरी,राजेंद्र भारद्वाज,बीना जाटव,नौमान अंसारी,शहाबुद्दीन,कपिल पाराशर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।
