हरिद्वार। डॉ.मनोज कुमार- एक्स मुस्लिम यात्रा के हर की पैड़ी पहुचने का मामला तुल पकडने लगा है, गत दिवस गंगा सभा अध्यक्ष द्वारा स्वामी रामविशाल देव को कालनेमि बताने पर विवाद छिड़ गया लगता है।एक्स मुस्लिम यात्रा को लेकर उठे सवाल एवं आरोप प्रत्यारोपों के बीच स्वामी रामविशाल दास महाराज ने श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम एवं तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित के बयान पर पलटवार किया है।सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान स्वामी रामविशाल दास महाराज ने कहा कि वे एक्स मुस्लिम यात्रा के ना तो संयोजक हैं,ना ही आयोजक हैं।वे केवल मुस्लिम से हिंदू बने लोगों का सम्मान करने पहुंचे थे। लेकिन श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने उन्हें कालनेमि कहकर संतों का अपमान किया है।रामविशाल दास ने कहा कि संत बनने के बाद वे संत परंपरांओं का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। संतों के प्रचार प्रसार के चलते ही पूरे देश से लोग हरकी पैड़ी आते हैं।एक संत को कालनेमि बताने वाले व्यक्ति को श्री गंगा सभा का अध्यक्ष रहने का कोई अधिकार नहीं है। श्री गंगा सभा को नितिन गौतम व उज्जवल पंडित को तुरंत बाहर करना चाहिए।स्वामी रामविशाल दास ने श्रीगंगा सभा अध्यक्ष को डिबेट की चुनौती भी दी और कहा कि यदि किसी के टोपी पहनने पर आपत्ति थी तो मौके पर इसे रोका जा सकता था।लेकिन कार्यक्रम के दौरान किसी ने कोई आपत्ति नहीं जतायी। बाद में विवाद खड़ा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि संतों के अपमान के इस मुद्दे को लेकर बुधवार को संत समाज की बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।बैठक के दौरान स्वामी विनोद महाराज ने कहा कि एक्स मुस्लिम शब्द इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।सनातन हिंदू संस्कृति में विश्वास जताकर हिंदू धर्म अपना चुके लोगों को अब हिंदू ही कहा जाना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि संतों को कालनेमि कहने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।स्वामी देवानंद ने कहा कि किसी भी तरह के आरोप लगाने से पहले सत्यता जाननी चाहिए।जिससे विवाद उत्पन्न ना हो। बताते चले कि रविवार को बिजनोर से हरकी पौड़ी तक एक्स मुस्लिम यात्रा के हरकी पौड़ी पहुचने वालों में टोपी पहने व्यक्ति के इस यात्रा में शामिल होकर ब्रह्म कुंड तक पहुंचने पर बवाल मच गया।क्योंकि अभी हाल में हरकी पौड़ी पर गैर हिन्दू के प्रवेश के प्रतिबंध को लेकर गंगा सभा अच्छी खासी सक्रिय हो रही है।इस मुददे पर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति के विधिवत हिंदू धर्म में शामिल होने और गंगा स्नान के नाम पर गैर-हिंदू लोगों को हर की पैड़ी तक लाया गया,जिससे गंगा भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।उन्होंने इस पूरे प्रकरण को हिन्दू धर्म व सनातन की आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।नितिन गौतम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भगवा चोला पहनकर हिन्दू धर्म के अनुयायियों को गुमराह कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राम विशाल दास महाराज जो पूर्व में कांग्रेस नेता थे उन्होंने ये कृत्य किया है और ऐसे लोग भगवा वेश में कालनेमी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *