हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 30 शिकायते/समस्याओं में से 12समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि, विवाद,एलपीजी गैस सिलेंडर,अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता रामनाथ सैनी निवासी ग्राम मिस्सरपुर,कनखल ने अपनी बेटी के शादी के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी ग्राम पंचायत सोहलपुर प्रधान श्रीमती प्रीति ने ग्राम पंचायत सोहलपुर सिकरौढा हरिद्वार में रतमऊ नदी के जलस्तर बढ़ने से प्रतिवर्ष बाढ़ और भूमि कटाव की समस्या बढ़ जाती है,इसको लेकर जिला योजना के अंतर्गत पैचिंग निर्माण कार्य स्वीकृत करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है,उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कारवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आर.के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *