हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज द्वारा विश्व कल्याण के लिए श्रीदक्षिण काली मंदिर में किया जा रहा 16 दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो गया।अनुष्ठान के समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अनुष्ठान के दौरान किए जाने वाले यज्ञ से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा के प्रभाव से नकारात्मकता दूर होती हैं।जिससे खुशहाली और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है।अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नील घारा के गंगा तट पर स्थित सिद्ध पीठ श्रीदक्षिण काली मंदिर सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है।आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी द्वारा भक्तों और विश्व कल्याण के लिए किया गया विशेष अनुष्ठान अवश्य फलदायी होगा।मां दक्षिण काली की कृपा से विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा।इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती,स्वामी अनंतानंद गिरी,स्वामी ललितानंद गिरी,स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी,समाजसेवी गुप्ता बंधु, आचार्य प्रमोद मिश्रा,अनिल गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि गुरूदेव स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज 4 अप्रैल से मुरादाबाद में श्रीराम कथा करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *