हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पंजाब से आने वाली पारंपरिक दमड़ी यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। दमड़ी यात्रा के स्वागत को लेकर शुक्रवार को यात्रा संयोजक राजबीर सिंह कटारिया के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी।राजबीर सिंह कटारिया ने बताया कि दमड़ी यात्रा 4अप्रैल को सुबह करीब 10बजे ज्वालापुर पुल जटवाड़ा पहुंचेगी।यहां से हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए हरकी पैड़ी स्थित गुरु रविदास मंदिर तक प्रस्थान करेंगे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत,जलपान और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है। रविदासिया समाज के लोग जगह-जगह बैठकों के माध्यम से यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं।उन्होंने बताया कि दमड़ी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन,सत्संग और गुरु रविदास महाराज के उपदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।यह यात्रा सामाजिक समरसता,समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए बेगमपुरा की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।बैठक में एडवोकेट मोनू राणा,रवि गौतम,विनीत कुमार,प्रशांत गौतम,सनी गौतम और प्रदुमन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *