भटके थे मासूम राहों में, पुलिस बनी उनका सहारा…
मां की गोद तक पहुंचाया, निभाया फर्ज़ हमारा…

एम अफज़ल गौर
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
मिशन शक्ति 5 (द्वितीय चरण) के तहत बिहारीगढ़ पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए भटके हुए दो मासूम बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब शाम 4 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बिहारीगढ़ में करीब 6-7 वर्ष के दो बच्चे अपने परिजनों से बिछड़कर इधर-उधर भटक रहे हैं। सूचना मिलते ही एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति प्रभारी उ० नि० अक्षिता सिंह व महिला का० सपना टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और दोनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पता चला कि दोनों बच्चे-जोया पुत्री शमीम (उम्र करीब 7 वर्ष) और साहिब पुत्र शमीम (उम्र करीब 6 वर्ष), ग्राम कपासा थाना नांगल, जनपद सहारनपुर के निवासी हैं। बताया गया कि बच्चों की मां ने उन्हें बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सतपुरा स्थित एक मदरसे में पढ़ाई और रहने के लिए दाखिल कराया था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे मदरसे से बाहर निकल आए और रास्ता भटक गए। पुलिस ने बच्चों की मां रजिया और मदरसे के मौलवी मौलाना इनाम को थाने बुलाकर दोनों बच्चों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने बिहारीगढ़ और सहारनपुर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *