हरिद्वार। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद से देशभर में महिलाओं के उत्पीड़न का मामला तेजी से बढ़ा है।देश के विभिन्न भागों में महिलाओं के प्रति तेजी से अपराध बढ़ रहा है।आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में अपराध बढ़ते जा रहे हैं।हाल ही में देहरादून में एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की हत्या से सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अंजू मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति भी अपराध तेजी से बढ़े हैं।देवभूमि के नाम से जाना जाने वाला उत्तराखंड हाल के वर्षों में महिला अपराधों को लेकर सुर्खियों में रहा है।वर्ष 2022 में सामने आए अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था।जिसमें कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई थी।इस मामले को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं।अंजू मिश्रा ने आरोप लगाया कि महिला उत्पीड़न की अधिकांश घटनाओं में भाजपा नेताओं और उनसे जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आयी है।वार्ता में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार पर निशाना साधा।वार्ता के दौरान अंजू द्विवेदी,महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग,नलिनी दीक्षित,ग्रेस कश्यप,रचना शर्मा,बीना जाटव,शशी त्यागी,देवरानी,मिथिलेश गिल,सुरेश कश्यप,हिमांशु राजपूत, उत्कर्ष वालिया आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *