हरिद्वार। इंटक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन के नेतृत्व में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों को स्टापेज देने और ज्वालापुर क्षेत्र में बस अड्डा बनाने की मांग की है।ज्वालापुर,भेल,सिडकुल,बहादराबाद, रोशनाबाद,सलेमपुर सहित देहात के लोगों को ट्रेन और बस में सवार होने के लिए हरिद्वार जाना पड़ता है।जिससे हरिद्वार रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर अतिरिक्त भीड़ बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन भी होना है।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होना है।ऐसे में हरिद्वार शहर में भीड़ का दबाव कम करने के लिए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों को स्टॉपेज दिया।जिससे लोग ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हो सकें। इससे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त भार तो कम होगा ही, साथ ही लोगों को भी सुविधा मिलेगा।साथ ही ज्वालापुर क्षेत्र में एक बस स्टैण्ड भी बनाया जाए,जिससे बड़ी आबादी को सुविधा मिलेगी।मोनिक धवन ने कहा कि ज्वालापुर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।इससे निजात के लिए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से ज्वालापुर अंडर ब्रिज तक पार्किंग बनाई जाए।इस दौरान मंजू रानी ठाकुर,राजेंद्र सिंह,विशाल,लक्ष्मी मिश्रा, एडवोकेट अनुज कुमार शर्मा,वीरेंद्र भारद्वाज आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *