एम अफज़ल गौर
बुग्गावाला (हरिद्वार)
थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को बुग्गावाला थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम मजाहिदपुर निवासी रितिक पुत्र प्रताप उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
थानाध्यक्ष बुग्गावाला अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को 31 मार्च को रायघाटी पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ० नि० देवेंद्र चौहान का० भागचंद, का० महिपाल शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *