एम अफज़ल गौर
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ़ सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिनांक सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार पुत्र पटलूराम, निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर, थाना बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा रहे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ० नि० ब्रजपाल सिंह तथा का० राजकुमार शामिल रहे।
