एम अफज़ल गौर
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
थाना बिहारीगढ़ में हाल ही में चार्ज संभालने वाले नव नियुक्त थाना प्रभारी ने आते ही तेवर साफ कर दिए हैं। अवैध शराब कारोबारियों पर उनकी पैनी नजर का असर अब दिखने लगा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 42 पाउच महुआ मार्का देशी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बिहारीगढ़ पुलिस टीम ने ग्राम तकीपुर में दबिश दी। इस दौरान सुखबीर पुत्र जसवंत को दोपहर गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 42 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और पहले भी उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी ने हाल ही कार्यभार संभाला है और शुरुआत से ही अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। क्षेत्र में लगातार निगरानी और दबिश के चलते ऐसे कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह की अगुवाई में उ० नि० विनोद सिंह और का० अरविंद की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *