सहारनपुर। कोतवाली बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करते दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से करीब 13 ग्राम स्मैक बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दियौ।
बेहट पुलिस प्रशासन द्वारा अपरेशन सवेरा के अंतर्गत नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कोतवाली बेहट प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीखित के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर करन नागर,  अरविन्द तोमर, कांस्टेबल उमंग राठी, अभिषेक खोखर की टीम ने चैकिंग के दौरान क्षेत्र के गांव पथरवा निवासी मुकर्रम व अकरम पुत्रगण अकबर को ग्राम बेलका से ग्राम शाहपुर जाने वाले पक्के रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तो के कब्जे से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तस्करों के खिलाफ गौवध अधिनियम सहित दर्जनभर मुकदमे दर्ज है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *