सहारनपुर। राधिका सिंह मैमोरियल महिला टूर्नामेंट में सहारनपुर की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उप विजेता बनने का खिताब अपने नाम किया।
क्रिकेट कोच भावना तोमर ने बताया की उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शेज क्रिकेट अकेडमी, लखनऊ में आयोजित पहली राधिका सिंह मेमोरियल महिला टूर्नामेंट में सहारनपुर महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब जीता। कोच भावना तोमर के नेतृत्व में टीम ने फाइनल सहित 4 मैच खेले। उन्होंने बताया की लीग मैचों में पहला मैच कानपुर के खिलाफ हुआ। कानपुर ने टॉस जीतकर 129 रन बनाए। सहारनपुर की ज्योति बालियान ने 3 विकेट और शुभ चौधरी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहारनपुर टीम 108 रन पर ऑलआउट हो गयी ।
दूसरा मैच लखनऊ रेड के साथ हुआ, जिसमे सहारनपुर ने टॉस जीतकर 3 विकेट पर 292 रन बनाए। शिखा सहलोट ने 131 रन (21 चौके, 2 छक्के), रिया भाटी ने 78, प्राची ने 27 और नमिता सिंह ने 16 रन बनाए। लखनऊ रेड 103 रन पर सिमट गई। भारती सिंह ने 3, शुभ चौधरी ने 2, दिशा शर्मा और ज्योति बालियान ने 1-1 विकेट लिए। सहारनपुर ने 189 रनों से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मैच लखनऊ ब्लू के साथ हुआ जिसमे सहारनपुर ने टॉस जीतकर 25 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। शिखा सहलोट 34, दिशा शर्मा 31, भूमि सिंह 28, रिया भाटी 20, नमिता सिंह 17 रन। लखनऊ ब्लू 136 रन पर ऑलआउट। भूमि सिंह ने 3, दिशा शर्मा, आस्था, रिया भाटी, भारती सिंह, ज्योति बालियान और शुभ चौधरी ने 1-1 विकेट लिए। सहारनपुर ने 14 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच कानपुर के साथ हुआ जिसमे सहारनपुर ने 124 रन बनाए। (दिशा शर्मा और भूमि सिंह 30-30, भारती सिंह 21, शिखा सलोट 15 रन)। गेंदबाजी में ज्योति बालियान, शुभ चौधरी, आस्था और भूमि सिंह ने 1-1 विकेट लिए। कानपुर ने 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीती और सहारनपुर की टीम ने उपविजेता बनकर सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया।
कोच भावना तोमर मे बताया की प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों टीमों को सम्मानित किया। सहारनपुर टीम को 11,000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। शिखा सहलोट को बेस्ट बल्लेबाज के लिए 3,000 रुपये और मैन ऑफ द सीरीज के लिए 5,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। कोच भावना तोमर ने कहा की टीम का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा। यह उपलब्धि हमें आगे की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित करेगी। सहारनपुर आने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित सम्मान समारोह में सहारनपुर की क्रिकेट टीम को क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण चौधरी, फुरक़ान कुरैशी, लाल प्रताप प्रताप, सन्नी, सुप्रिया, शिवनन्दन आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *