सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया सहारनपुर ब्रांच के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से डॉक्टर कलीम अहमद को अध्यक्ष, डॉक्टर विकास अग्रवाल को सचिव बनाया गया।
जी.पी.ओ. रोड स्थित होटल के सभागार मे चुनाव अधिकारी डॉक्टर प्रवीण मित्तल की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में उपरोक्त के अलावा डॉक्टर अनुपम मलिक कोषाध्यक्ष, डॉक्टर संजीव मित्तल अध्यक्ष 2027-28, डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर रीना गर्ग उपाध्यक्ष, डॉक्टर सौम्या जैन वैज्ञानिक सचिव, डॉक्टर नरेश नौसरान संयोजक एन.आई.एम.सी., डॉक्टर प्रवीण शर्मा संयोजक ए.पी.आई.बिल्डिंग कमेटी चुने गए। डॉक्टर कलीम अहमद ने कहा कि भारतवर्ष मे करीब 10 करोड डायबिटीज के रोगी तथा 36 करोड प्री-डायबिटीज के रोगी पाए जाते है, इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण बदलती जीवन शैली, तनावपूर्ण जिंदगी, खान-पान का ध्यान नही रखना है। जीवन-शैली मे बदलाव करके इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर डॉक्टर प्रवीण चावला, डॉक्टर अंकुर उपाध्याय, डॉक्टर अंशुल गुप्ता, डॉक्टर संजीव मित्तल, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर सौम्या जैन, डॉक्टर रजनीश दहूजा, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर मनोज कुमार आदि चिकित्सक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *