सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमो‌ में वांछित चल रहे दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानकारी के अनुसार वादी की तहरीर पर अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र आदिल निवासी रमजानपुर थाना कोतवाली देहात के खिलाफ वादी की पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को बहला फुसला कर भाग ले जाने के सम्बंध मे थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर के नेतृत्व में आज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र आदिल को मढ तिराहे बडी लाईट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा इसी थाना पुलिस ने वादी की तहरीर पर अभियुक्त अरुण पुत्र तेजपाल निवासी बन्दे की बस्ती मल्हीपुर रोड रामनगर थाना कोतवाली देहात के खिलाफ

वादिया की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के साथ छेडछाड़ करने, मना करने पर जान से मारने की धमकी देने की सूचना के सम्बंध मे थाना कोतवाली देहात पर धारा 74/351(3)/61(2)बी बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर के नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अरुण पुत्र तेजपाल को नयाँ गाव के पास रामनगर से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काट कर जेल भेज दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *