हरिद्वार से चुराई गई Yamaha FZ-S बरामद, SSP के निर्देशन में चेकिंग अभियान जारी
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध रोकथाम और शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
प्रभारी निरीक्षक तपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 अरविन्द तोमर, उ0नि0 करन नागर तथा का0 1354 अभिषेक ने बेलका नहर पुल से अब्दुल्लापुर की ओर नहर पटरी वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान वाहन चोर अभियुक्त अमित कुमार पुत्र मनोज कुमार (निवासी: राजा गार्डन, शान्ति द्वार, बहादराबाद, थाना ज्वालापुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखण्ड) को चोरी की मोटरसाइकिल Yamaha FZ-S (रंग काला, बिना नंबर प्लेट) के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाइक की जांच में पता चला कि यह हरिद्वार के थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 106/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी का मामला है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बेहट में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 131/26 धारा 317(2) बीएनएस दर्ज किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें हरिद्वार थाना सिडकुल का उपरोक्त चोरी का केस शामिल है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की है।
अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत
