सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने 10 मार्च 2026 के हत्या प्रयास मामले (मु0अ0सं0 48/26 धारा 109/115/351 बीएनएस) में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे निर्माणाधीन प्लॉट से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उ0नि0 संजय कुमार शर्मा, है0कां0 बालेन्द्र, कां0 मोहन ने अमित यादव (चकहरेटी, जनकपुरी) वह शिवम (मान्डे बाँस, गागलहेड़ी) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की. अभियुक्त शिवम का 9 पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी।

अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *