हरिद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 02सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्रातःकालीन योगाभ्यास सभी स्वयंसेविकाओ ने उत्साहपूर्वक योग करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को संदेश दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.संगीता मदान ने स्वयंसेविकाओं को साइबर सिक्योरिटी और डिजीटल जागरूकता विषय मे विस्तृत रूप से जानकारी दी।उन्होने बताया कि वर्तमान समय मे इंटरनेट और सोशल मिडिया का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है।इसलिए इसके सुरक्षित प्रयोग के प्रति सजग रहना अत्यन्त आवश्यक है।उन्होने आन लाइन ठगी,फर्जी लिंक,ओटीपी साइन करने के खतरो तथा व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षीत रखने के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।उन्होने स्वयंसेविकाओ यह भी समझाया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सुचना देनी चाहिए।इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक डा.एस.पी.सिंह ने स्वयंसेविकाओ को संबोधित करते हुऐ राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और उदेश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होने बताया कि एन.एस.एस.का मुख्य उदेश्य युवाओ मे समाज सेवा की भवना को विकसित करना तथा उन्हे राष्ट्र निर्माण के कार्याे से जोड़ना है,उनके प्रेरणा दायक विचारो ने स्वयंसेविकाओ को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियो को समझने और सेवा कार्याे मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अगले चरण में अजीम प्रेमजी फाउडेशन से आयी प्राची आनंद और महिमा नटसन ने स्वयं सेविकाओ को डिजीटल अवेयरनेस के विषय मे जागरूक किया उन्होने स्वयंसेविकाओ के साथ मिलकर एक प्रभावशानी नुक्कड नाटक प्रस्तुत कराया।जिसके माध्यम से साइबर सुरक्षा आनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजीटल माध्यम से सुरक्षित उपयोग से संबधित से महत्वपूर्ण संदेश इस प्रस्तुति ने सभी को डिजीटल दुनिया मे सर्तक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्ररेणा दी।समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा एवं कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमा लंकार ने स्वयंसेविकाओ के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।शिविर के चतुर्थ दिवस का यह कार्यक्रम स्वयं सेविकाओं के लिए ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक और जागरूकता बढ़ाने वाला रहा।इसके अतिरिक्त शिविर मे स्वयं सेविकाओ के उत्साहवर्धन के लिए गायन प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन प्रतियोगिता का मूल्यांकन डा.आभा शुक्ला डा.ऋचा सैनी द्वारा किया गया।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहा चौधरी द्वितीय सोनम अंजुम व तृतीय शगुन ने स्थान प्राप्त किया और समूह गायन प्रतियोगिता प्रथम लक्ष्मी,काजल और स्तुति द्वितीय लक्ष्मी काजल और तान्या व तृतीय स्थान प्राप्त किया।सोलो गायन प्रतियोगिता मे अनुष्का द्वितीय सोनम व तृतीय काजल स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में राहुल प्रकाश,राजेश कुमार,रितिका भारती आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *