हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 70शिकायतों में से 38समस्याओं का मौके पर निराकरण करशेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता कविता रानी ग्राम प्रधान पंचायत भारापुर विकास खंड रूड़की ने फ़ीटर भारापुर बिजली घर के लाईनमैन का क्षेत्र की जनता के साथ व्यवहार ठीक नहीं है,विद्युत की कोई भी दिक्कत या परेशानी आने पर फोन भी नहीं उठाता है,इसीलिए उन्होंने लाईनमैन को बदलकर दूसरे लाइनमैन की तैनाती करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है,उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है,संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है,कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारी
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है,उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 401शिकायतें तथा एल 2 पर 117शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी.आर.चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर.के.सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार,परियोजना निर्देशक उरेडा वाई.एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
गंगा घाटों,एसटीपी प्लांट,कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर किया पखवाडे का शुभारम्भ
हरिद्वार। 16 से 31मार्च तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति के तत्वावधान मे गंगा घाटों, एसटीपी प्लांट,कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर शुभारम्भ किया गया।इस दौरान सभी ने गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली।पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक श्रीमती मीनाक्षी मित्तल के द्वारा जगजीतपुर स्थित 68एमएलडी एसटीपी प्लांट का छात्रों एवं स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण कराया गया।इस दौरान उन्होंने घरों से निकलने वाले सीवर एवं अपशिष्ट,दूषित जल को शोधन करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।सत्यदेव आर्य जिला परियोजना अधिकारी,नमामि गंगे ने बताया की यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश मे गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों मे जागरूकता हेतु चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत जनपद मे जल संस्थान के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिस दौरान लगभग 50किलो प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया गया।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,रूड़की के द्वारा कार्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर लगभग 50किलो प्लास्टिक वेस्ट इकठ्ठा किया एवं सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न घाटों पर नगर निगम के माध्यम स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।
