सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार वाहन को आज न्यायिक अधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अम्बर रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी एवं बार एसोसिएशन के सचिव पालम राणा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को रवाना किया। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना है, जिसमें दोनो पक्षों की जीत होती है। निस्तारित वाद की कोई अपील नही होती तथा अदा की गयी कोर्टफीस वापिस हो जाती है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बने और अधिक से अधिक वाद निस्तारित करायें। पूर्ण कालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रचार वैन सहारनपुर के सभी गांवों तहसीलों, पंचायतों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 11 से 12 मार्च तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में एवं विभिन्न कानूनों के बारे में जनता को जागरूक करेगी। इस जागरूकता व प्रचार प्रसार के कार्य में पीएलवी को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, वैवाहिक वाद (तलाक के प्रकरण को छोडकर) लघु शमनीय वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, एनआईएवट के वाद, दीवानी वाद, विधुत अधिनियम के वाद, एमवीएवट व ट्रेफिक ई-चालान के वाद, भूराजस्व के वाद, (केवल जनपद न्यायालय में लम्बित) बैंको के लोन सम्बन्धित विवाद, प्रशासन के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *