एम अफज़ल गौर
बुग्गावाला (हरिद्वार)
थाना बुग्गावाला पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुगावाला थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
सोमवार को पुलिस टीम ने ग्राम टांडा निवासी कार्तिक (25) पुत्र अरविंद्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक अरविंद भट्ट और कांस्टेबल रमेश राणा शामिल रहे।
