हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा ने अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगर पालिका शिवालिकनगर में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने और नगर पालिका अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज किए जाने की मांग की है।महेश प्रताप राणा ने कहा कि नगर पालिका शिवालिकनगर में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार शिकायतें की जाती रही हैं।उक्त प्रकरणों से संबंधित अनेक मामलों की जांच जिला प्रशासन एवं शासन स्तर पर लंबित है।जांच में हीलाहवाली एवं आरोपों में सम्मिलित व्यक्तियों द्वारा जांच को प्रभावित किए जाने संबंधी चर्चा भी आमजन में लगातार होती रही हैं। महेश प्रताप राणा ने कहा कि वर्ष 2023 में हुए लाइट खरीद प्रकरण की निदेशालय स्तर पर करायी गयी जांच की रिपोर्ट में नगर पालिका प्रशासन को अनियमितताओं का दोषी माना गया था।लेकिन आज तक रिपोर्ट को शासन स्तर पर सार्वजनिक नहीं किया गया।उन्होंने कहा कि लाइट खरीद सहित अन्य मामलों में वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के लिए प्रथम दृष्टया नगर पालिका अध्यक्ष उत्तरादायी हैं।इसलिए लाइट खरीद सहित अन्य मामलों में वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों की समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।जांच की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज किए जाएं।प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर,राजबीर सिंह चौहान ,तेलूराम प्रधान,अशोक धींगान,अमित नौटियाल,सतीश दुबे,सीपी सिंह,तीर्थपाल रवि,प्रियांशु, विकास सिंह,राजेंद्र,सुनीता सिंह,पूनम भगत,बालेश्वर सिंह,बीएस तेजियान,अरूण चौहान,एमपी शर्मा, प्रियव्रत शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *