हरिद्वार। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 21फरवरी को हरिद्वार भ्रमण पर आ रहे हैं।मुख्यमंत्री इस दौरान कुम्भ मेला से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री 21फरवरी को पूर्वाह्न 11बजे सीसीआर भवन हरिद्वार पहुंचेंगे।यहां पर कुंभ मेला के लिये स्वीकृत अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लेकर कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मेला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मेलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण तैयारी,अद्यतन सूचनाओं एवं आवश्यक अभिलेखों सहित निर्धारित समय से पूर्व बैठक स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *