सहारनपुर। राष्ट्रीय विकास संगठन की जिला व महानगर की संयुक्त मासिक बैठक में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।संगठन के जिला महामंत्री आशु पुंडीर के आवास पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज फौजी ने संगठन का विस्तार और सर्व समाज के उत्थान के बारे में जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सिंह राणा ने संगठन में प्रोन्नत हुए पदाधिकारियों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विजेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयोजक पद पर आसीन होना सहारनपुर के लिए गर्व की बात है। विजेंद्र कुमार शर्मा ने समाज के उत्थान और नशा मुक्ति के लिए अपने विचार रखें। प्रदेश मंत्री आकाश त्यागी ने शाहीदों को नमन किया और नारियों को सम्मान देने की बात कही। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रदेश माहामंत्री आकाश त्यागी, देवी सिंह, जगपाल सिंह, विनीत, बच्चन सिंह, विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, अनिल त्यागी, पवन सिंह चौहान, किरण मेहता, विनोद कुमार, मोनिका राजपूत व प्रदीप कुमार सोनी उपस्थित रहे।
