हरिद्वार। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी(राज्य स्तरीय प्रतियोगिता)खेल महाकुंभ2025 के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर रहा।सेमीफाइनल से लेकर फाइनल मुकाबले तक खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पिथौरागढ़ की टीम ने बेहतरीन रणनीति और तालमेल का परिचय देते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल आमने-सामने थे।इस मुकाबले में पौड़ी गढ़वाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल के बीच खेला गया।निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं,जिसके बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ।रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में पिथौरागढ़ ने 5-4 से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में टिहरी गढ़वाल ने नैनीताल को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने प्रतियोगिता के आयोजन पर सभी खिलाड़ियों प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों को बधाई दी।कार्यक्रम में खेल विभाग,युवा कल्याण विभाग एवं व्यायाम प्रशिक्षक,खेल प्रशिक्षक तथा अन्य अधिकारी सहित खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *