हरिद्वार। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड भगवानपुर के न्याय पंचायत भलस्वागाज राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1755 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों के माध्यम से 410लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2165 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग।शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 65समस्याओं में से 36समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन -कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुिनश्चित करे।इस अवसर पर राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी,राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा देवी सिंह राणा,पूर्व सलाहकार सीएम नरेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी,मंडल अध्यक्ष विराट गोयल,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण ,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *