सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16,000 रुपये की नगदी व एक जोडी पाजेब बरामद की है। ग्राम बेगी रुस्तम निवासी वादिया शबनम पत्नी अब्दुल वाजिद ने अभियुक्त रहमान पुत्र नामालूम पर सहारनपुर से गंगोह आते समय टाटा मैजिक की छत पर रखे वादिया के बैग से सोने चाँदी के जेवरात व 4,500 रुपये चुराने का मुकदमा कायम कराया था। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त इस्लाम उर्फ टरकोनी पुत्र रफीक, अकरम उर्फ लोटा पुत्र रफीक निवासीगण ग्राम अलीपुरा थाना सरसावा व अरशद पुत्र मंसूर निवासी ग्राम जगेहता नजीब थाना सरसावा जनपद सहारनपुर को विद्यार्थी तिराहे से बाईपास रोड पर से चोरी के सामान व रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया और उनके कबजे से बरामदगी के आधार पर मुकदमा कायम कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरु कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में अपराधिक मुकदमें दर्ज है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *