समता,करूणा और मानवता के महान संदेशवाहक थे गुरू रविदास-मदन कौशिक
हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरू रविदास की 649वीं जयंती पर ज्वालापुर स्थित रविदास मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरू रविदास शोभायात्रा समिति के संयोजन में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुजनों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।बैंड बाजों और झांकियों से सुसज्जित शोभयात्रा का शुभारंभ हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मौर्य व अन्य पदाधिकारियों ने मदन कौशिक का स्वागत किया ।संत गुरू रविदास महाराज को नमन करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि समता, करुणा और मानवता के महान संदेशवाहक संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन और उनके विचार समानता, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।अनूसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य श्यामल प्रधान ने कहा कि सभी को गुरू रविदास महाराज की शिक्षाओं को जीवन में अपनाते हुए समतामूलक समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मौर्य,मांगेराम,रमेश सागर,राजेश पहलवान,पार्षद निशा पुंडीर ,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजवीर सिंह कटारिया,संजय गांधी,विशिष्ट अतिथि पवन नौटियाल,वरिष्ठ समाज सेवी मांगेराम,मास्टर मोदीमाल तेगवाल,रामकुमार,पार्षद सुनील कुमार, विशाल राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
