सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के
निर्देशानुसार आज जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष
त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और
जोरदार नारेबाजी करते हुए उहोंने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन
जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेसजन विगत 10 जनवरी 2026 को वाराणसी के
मणिकर्णिका घाट पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में माता अहिल्याबाई होलकर
जी के स्मारक को गिराए जाने का विरोध कर रहे थे ।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदर्शनकरियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला
अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सरकार की इस
कार्यवाही को अत्यंत शर्मनाक और अप्रतिष्ठित बताया। जिला अध्यक्ष संदीप
सिंह राणा ने कहा कि इस ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट का जीर्णाेद्धार 235
वर्ष पूर्व माता अहिल्याबाई होल्कर ने वर्ष 1791 में कराया था। उन्होंने
कहा कि ऐतिहासिक महत्व वाले मणिकर्णिका घाट का ध्वस्तीकरण भाजपा सरकार की
ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट करने की नीति का परिचायक है । जिलाध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने ने इस कार्यवाही को सनातन विरोधी बताते
हुए अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के अभिलंब पुनर्निर्माण की मांग की ।
प्रदर्शनकारियों में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणाए महानगर अध्यक्ष मनीष
त्यागी के साथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्माए पूर्व प्रदेश
सचिवगण अशोक सैनी व प्रवीण चौधरीए अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव
अरविंद पालीवाल व प्रदेशबसचिव सतपाल बर्मनए महिला कांग्रेस की प्रदेश
सचिव मधु सहगलए जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा ;संगठन प्रभारीद्धए वरुण
शर्मा ;प्रशासन प्रभारीद्धए दुष्यंत राणाए सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू
;पूर्व पार्षदद्ध व अक्षय चौधरीए महानगर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी हरिओम
मिश्राए धर्मपाल जोशीए सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशीए इकराम खानए
वतन सिंह राणाए मयंक शर्माए अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीश
सहगलए सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुजशर्माए युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष
राजन बिरलाए आरिफ मंसूरीए जिला सचिव कुणाल शांडिल्यए शर्मिष्ठा सिंहए
मोहित शर्माए पवन रानाए सागर राणाए आदित्य राणाए फिरोज खानए मेघराज सिंहए
राकेश मोहन शर्माए प्रभजीत सिंह लंबाए संजय यादवए नसीब खानए राजेशए सूरज
पालए मनोज शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं
पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
