सहारनपुर। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
महानगर सहारनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय की
कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मांग पत्र के माध्यम से परिषद ने
विश्वविद्यालय के नवनिर्मित मुख्य परिसर में युवाओं के परम प्रेरणास्रोत
और आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद जी की भव्य प्रतिमा स्थापित
करने का आग्रह किया है।
घ्इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित महानगर मंत्री रजत गोयल ने कहा किए
ष्स्वामी विवेकानंद जी केवल एक सन्यासी नहीं थेए बल्कि वे भारतीय
संस्कृति के विश्वदूत और युवाओं के लिए ऊर्जा के पुंज थे। उनके विचार आज
भी हमें श्उठोए जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुकोश् का मंत्र देकर
राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करते हैं। विश्वविद्यालय परिसर में उनकी
प्रतिमा होने से यहाँ शिक्षा ग्रहण करने वाले हजारों छात्र.छात्राओं में
न केवल आत्मविश्वास बढ़ेगाए बल्कि उनमें अपने देश के गौरवशाली इतिहास और
सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान भी जाग्रत होगा।
घ्ज्ञापन सौंपने के दौरान सह मंत्री कार्तिक धीमान ने अपना पक्ष रखते हुए
कहाए ष्माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में शिक्षा का एक नया
अध्याय लिख रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि विश्वविद्यालय परिसर का
वातावरण ऐसा होए जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बने।
स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा युवाओं के लिए चरित्र निर्माण और अनुशासन
की प्रतिमूर्ति के रूप में कार्य करेगी। हमारी मांग है कि परिसर के किसी
मुख्य स्थल पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि विश्वविद्यालय आने
वाला प्रत्येक व्यक्ति उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा ले सके।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि शिक्षण
संस्थानों का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहींए बल्कि महान
विभूतियों के आदर्शों को जीवन में उतारना भी है। कुलपति महोदय ने परिषद
की इस मांग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया और इस
विषय पर प्रशासनिक स्तर पर विचार करने की बात कही।
इस अवसर बंटी धीमानए जॉनीए अक्षय कुमारए अकाश कुमार शर्माए विनीत धीमानए
मुकुल शर्माए प्रिंस कोरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *