डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने शनिवार को महिला थाना मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इसके उपरांत उन्होंने महिला थाना पर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने महिला अधिकारियों और कर्मचारियों से संवेदनशील व्यवहार अपनाने,पीड़ित महिलाओं की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई,अभिलेखों के रखरखाव एवं महिला सुरक्षा से संबंधित दस्तावेजों का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी संगीता डागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
