डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाने जा रही है।इस अवसर पर पार्टी द्वारा 31 अक्तूबर को जनपद मुजफ्फरनगर में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही जिले की सभी छह विधानसभाओं में पद यात्राएं निकाली जाएंगी,जिनमें पार्टी
पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,पूर्व विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को आयोजित बैठक में बताया कि सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इसके तहत देश की एकता व अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं और जिलेभर में एकता यात्राएं आयोजित होंगी।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को सशक्त नींव प्रदान की थी उनके आदर्श आज भी देश को एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।इसी भावना के साथ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है ताकि हर नागरिक में राष्ट्र एकता का भाव और अधिक सशक्त हो।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में भी इस अवसर पर दौड़,वाद-विवाद,निबंध लेखन,भाषण,चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी जिससे युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को बढ़ावा मिल सके।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा इन कार्यक्रमों में पार्टी झंडे की जगह तिरंगे ध्वज का प्रयोग करेगी ताकि यह आयोजन किसी राजनीतिक रंग में नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता के उत्सव के रूप में मनाया जा सके।कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने सरदार पटेल के योगदान को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे।भाजपा सरकार ने सरदार पटेल की विरासत को न केवल सम्मान दिया है बल्कि उनकी स्मृति को अमर बनाए रखने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।उन्होंने अंत में अपील की कि अधिक से अधिक लोग रन फॉर यूनिटी और पद यात्राओं में शामिल होकर सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को आगे बढ़ाएं। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,पूर्व केंद्रीय मंत्री डाo संजीव बालियान,पूर्व विधायक उमेश मलिक,पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष डाo वीरपाल निर्वाल, श्रीमोहन तायल,अभिषेक चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *