विद्युत चोरी के दो मुकदमों का अनावरण करते हुए भारी मात्रा में कॉपर की कॉयल,कैंटर गाड़ी,तमंचे आदि किए बरामद
डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ में गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पीतल का मजा चखाते हुए कुल दस शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके से चोरी की गई 5.40 कुंतल ट्रांसफार्मर कॉपर कॉयल (कीमत करीब सात लाख रुपये),एक कैंटर गाड़ी, ट्रांसफार्मर काटने के उपकरण और अवैध असलहे बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही से थाना शाहपुर की पुलिस टीम ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय दिया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 24/25 अक्तूबर की रात शाहपुर पुलिस टीम सांझक चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटर (UP17BT7017) में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य दिल्ली-गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की लेकिन कैंटर चालक ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की।पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए।अन्य सात बदमाशों को बाद में कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अधिक राहुल पुत्र सुरेंद्र उर्फ सहेंद्र निवासी ग्राम मदारपुरा थाना सरधना मेरठ,इरफान पुत्र अख्तर निवासी कस्बा व थाना किला परीक्षितगढ़ मेरठ, इरशाद पुत्र हसैनी निवासी मुस्तफाबाद लोनी थाना लोनी गाजियाबाद तीनो पुलिस की गोली का शिकार होते हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।महताब पुत्र लियाकत निवासी अशोक विहार लोनी थाना लोनी गाजियाबाद,अरमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी मुजफ्फरनगर हाल निवासी राशिद गेट के अंदर बबलू गार्डन के पास थाना लोनी गाजियाबाद, साबूदीन पुत्र इमामुद्दीन ग्राम गवाली खेड़ा थाना लोनी गाजियाबाद,अफसरून पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम गौना थाना चांदी नगर बागपत फजलू उर्फ चांद पुत्र मकसूद ग्राम गौना थाना चांदी नगर बागपत हाल निवासी रजा मस्जिद के पास थाना लोनी गाजियाबाद,दीपक पुत्र कचेदु निवासी ग्राम बकरा थाना तितावी मुजफ्फरनगर और सोनू सुलेमान निवासी ग्राम गौना थाना चांदी नगर बागपत है सभी अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में ट्रांसफार्मर चोरी,विद्युत अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्तों के कब्जे से 5.40 कुंतल चोरी की ट्रांसफार्मर कॉपर कॉयल (कीमत लगभग ₹7 लाख),
01 कैंटर गाड़ी (घटना में प्रयुक्त),ट्रांसफार्मर खोलने/काटने के उपकरण (कटर, पाना,पाइप रिंच आदि)03 तमंचे मय कारतूस,07 चाकू, 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है।अन्तर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास चौधरी,राहुल कुमार,अभिषेक चौधरी,अनिकेत धारिवाल, सुनील कुमार,हेड कांस्टेबल रोहताश सिंह,प्रेमचंद शर्मा, कांस्टेबल शिवम यादव,प्रशांत सिरोही,मोहम्मद अलीम, हिमांशु मलिक,साबिर अली, अश्विनी कुमार,कर्मवीर सिंह, अरुण कुमार थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शाहपुर पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को 20 हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अंतर्राज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का भंडाफोड करते हुए पुलिस ने थाना मंसूरपुर एवं पुरकाजी पर दर्ज विद्युत चोरी के मुकदमों का सफल अनावरण किया है।
