अपर सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 652लोगों को प्रमाण पत्र निर्गत
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के न्याय पंचायत नारसन कलां के जूनियर हाई स्कूल में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 237क्षेत्रवासियों को लाभान्वित तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 56लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2209लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग।शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 68समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 29समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 68समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी,आधार कार्ड,राशन कार्ड,वृद्धावस्था पेंशन,विधवा एवं दिव्यांग पेंशन,किसान सम्मान निधि,भूमि विवाद,अतिक्रमण,विद्युत विभाग के बिल,जलभराव, चकरोड़,साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।इनमें से लगभग 29 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया,जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।राज्यमंत्री द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीआर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। शिविर में अध्यक्ष रूडकी डॉ.मधु सिंह,संचित,सुनील,अंशुल,आशीष,आशुतोष,विवेक,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

’विकास खण्ड नारसन’
अपर सचिव उत्तराखंड अनुराधा पॉल की अध्यक्षता में विकासखंड लक्सर की न्याय पंचायत हबीबपुर कुंडी में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 652लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 785लोगों विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।इस शिविर में 2030लोगों ने प्रतिभाग किया।बहुउद्देशीय शिविर में कुल 80शिकायतों में से 75शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।शिविर में संबोधित करते हुए अपर सचिव उत्तराखंड अनुराधा पॉल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं को लेकर बहुत गंभीर है,उनकी परेशानियों को देखते हुए हर ग्राम पंचायत में जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,इस शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही निराकरण किया जा रहा है।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामचंद्र दीपक सेठ ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए,जिन शिकायतों का कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करे।इस दौरान ग्राम प्रधान सुधा देवी,रखी चौहान,निकी,वंदना,वंदना,अनीता देवी सहदेव कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलेश देवी,सुरैया,बबली तनुजा सहित जनप्रतिनिधि,जिलास्तरीय अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *